फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Outline made for disposal of plastic best waste of Ani town

Rampur Bushahar News: आनी कस्बे के प्लास्टिक बेस्ट कचरे को ठिकाने लगाने के लिए बनी रूपरेखा

Mon, 20 Jan 2025 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Outline made for disposal of plastic best waste of Ani town
आनी कस्बे में गंदगी की समस्या को सुलझाने के लिए बीडीओ आनी राजेंद्र सिंह विशेष बैठक में अध्यक्ष
हफ्ते में एक बार उठेगा प्लास्टिक वेस्ट कचरा
विज्ञापन


किचन वेस्ट कचरे के लिए लोगों को करना पड़ेगा खुद इंतजाम

गंदगी फैलाने वालों पर रहेगी सीसीटीवी से नजर, पकड़े जाने पर दो हजार जुर्माना

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी कस्बे में गंदगी की समस्या के समाधान को लेकर बीडीओ राजेंद्र सिंह ने एक विशेष बैठक की। बैठक में आनी कस्बे से सटी पांच पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया और पहले चरण में कस्बे में सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए एक ठोस योजना बनाई गई। इस योजना के तहत स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। बैठक में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर चर्चा की गई। बीडीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे में सीसीटीवी कैमरों के जरिये गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी। कोई व्यक्ति कूड़ा-करकट फेंकते हुए पकड़ा गया, तो उसे 2000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। यह कदम गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त संदेश देने के लिए उठाया गया है। स्वच्छता अभियान के पहले चरण में प्लास्टिक बेस्ट कचरे को उठाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कस्बे में हर हफ्ते एक बार प्लास्टिक कचरा उठाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि प्लास्टिक के कचरे से कस्बे में गंदगी न फैले। हालांकि, किचन वेस्ट कचरे के लिए फिलहाल लोगों को खुद व्यवस्था करनी पड़ेगी। बीडीओ ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किचन वेस्ट का फिलहाल निस्तारण स्वयं करें। जल्द ही दूसरे चरण में इसकी रूपरेखा भी तैयार कर दी जाएगी। स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान में महिला मंडल, युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह और व्यापार मंडल के सदस्य भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। ये समूह स्वच्छता अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। बैठक में बीडीओ राजेंद्र सिंह के साथ मुख्य सेविका सुशीला कुमारी, आनी पंचायत के प्रधान लाल सिंह, कराणा - 1 पंचायत प्रधान रचना ठाकुर, कुंगश के प्रधान राकेश ठाकुर, बखनाओं के प्रधान अमित ठाकुर, नमहोंग पंचायत की प्रधान उर्मिला पूर्व पार्षद शशि मल्होत्रा, गुलाब ठाकुर और व्यापार मंडल के सदस्य स्वतंत्र शर्मा भी मौजूद थे। सभी ने इस पहल का स्वागत किया और कस्बे में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed