फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Message of women empowerment, self-employment, Ani, Kullu, Shivdasi

Rampur Bushahar News: घर-घर पनीरी, आंवले बेचकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही 45 वर्षीय महिला

Fri, 17 May 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
शिवदासी की पनीरी और आंवले के दीवाने हैं आनी वासी
विज्ञापन


हरिकृष्ण शर्मा

आनी(कुल्लू)। पनीरी ले लो पनीरी, बस यह आवाज सुनते ही आनी के लोग जान जाते हैं कि शिवदासी पनीरी लेकर आ गई है। घर में जमीन का अभाव और आय का कोई साधन न होने के चलते शिवदासी ने अपनी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए योजना तैयार की, जिससे ताउम्र परिवार को पैसों के लिए दर-दर न भटकना पड़े। बिना किसी शर्म के आखिर शिवदासी ने घर-घर पनीरी बेचने का मन बनाया। आनी खंड की कुंगश पंचायत की रहने वाली 45 वर्षीय शिवदासी पिछले 15 साल से घर-घर जाकर विभिन्न किस्मों की पनीरी उगाकर उसे बेच अपनी आर्थिकी को मजबूत बना रही है। इसके अलावा वह प्रत्येक सीजन में वनों से आंवले इकट्ठे कर बेचती है। इतना ही नहीं जंगल से झाड़ू की सामग्री इकट्ठा कर झाड़ुओं को सुंदर बनाकर भी घर-घर बेचती है। इस कार्य में शिवदासी के पति भी मदद करते हैं, जबकि बेचने का कार्य स्वयं शिवदासी करती है।

शिवदासी का कहना है कि उनके पास इतनी जमीन नहीं है कि वो कुछ और काम कर सकें, इसलिए उन्होंने इस रास्ते को अपनाया है। इससे उनके आय के साधनों में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें घर-घर पनीरी बेचने में कोई शर्म नहीं है। उनका कहना है कि बुरे काम की शर्म होती है। मेहनत करके पैसे कमाने में वह अपना अभिमान समझती है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उन्होंने घर में तीन गाय भी पाल रखी हैं। सड़क दूर होने के चलते वह दूध नहीं बेच पाती, जिसके बदले वह दूध का पनीर बनाकर भी बेच लेती है, जिससे उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होती है। उन्होंने कहा कि वे बहुत मेहनत कर यह सभी कार्य को अंजाम देती है। शिवदासी की एक बेटी है, जो स्कूल में पढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से वह आनी के हर क्षेत्र में पनीरी, आंवले और झाड़ू बनाकर बेच चुकी है, इसलिए अब सभी उनसे परिचित हैं। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed