फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting regarding preparations for Lok Sabha elections

सॉफ्टवेयर में चुनावी ड्यूटी की सही जानकारी दर्ज करें अधिकारी : नरेश

Sat, 23 Mar 2024 12:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:19 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक
विज्ञापन

किसी भी तरह का उल्लंघन पर नियमानुसार करें कार्रवाई, आयोग के ध्यान में लाएं मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारी और कर्मचारी लोकसभा चुनावों का सुचारु रूप से चलाने में सहयोग दें। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने डाइस मॉड्यूल के प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनावों के लिए तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों और नोडल अधिकारियों के निर्देश देते हुए कहा कि सॉफ्टवेयर में चुनावी ड्यूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी सही प्रकार से दर्ज करना सुनिश्चित करें। सॉफ्टवेयर में दर्ज किसी भी गलत जानकारी के कारण समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए जानकारी दर्ज करने के लिए संबंधित अधिकारी अधीनस्थ कर्मचारियों को सावधानी बरतने के निर्देश दें। सभी चुनाव अधिकारी चुनावों के दौरान किसी भी प्रकार की चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों को नियमों के अनुसार निपटान करें। किसी भी संवेदनशील मामले को चुनाव आयोग के ध्यान में लाएं, ताकि नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को डाइस सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस मौके पर बीडीओ अमनदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, चुनाव प्रशिक्षण से संबंधित नोडल अधिकारी और चुनाव आयोग के कर्मचारी मौजूद रहे।

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article