फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meeting of the Bharatiya Janata Scheduled Tribe Morcha in Kalpa

Rampur Bushahar News: डिजिटल प्रशिक्षण अभियान पर की चर्चा

Sun, 05 Jul 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कल्पा में बैठक
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारतीय जनता अनुसूचित जनजाति मोर्चा, कल्पा मंडल की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष प्रेम सागर नेगी बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण अभियान पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से इस अभियान को मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित कर सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में अभियान की रणनीति और क्रियान्वयन पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सभी कार्यकर्ताओं को इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सुभाष नेगी और जनजाति मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अभिनव नेगी विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडल अध्यक्ष प्रेम सागर ने नेगी बिष्ट ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक से जुड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री रोहित, मंडल महामंत्री राजेश, धीरज और प्रवीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article