{"_id":"6aafe1b2c70543186f038638","slug":"meeting-against-substance-abuse-in-bhadavali-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170275-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे पर जताई चिंता
विज्ञापन
भडावली पंचायत में नशे के खिलाफ बैठक, युवाओं को जागरूक करने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भडावली पंचायत में रविवार को नशे के खिलाफ जागरूकता बैठक हुई। बैठक में पंचायत प्रधान कृष्ण गोपाल ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी रामपुर अंकुश समेत जिला परिषद सदस्य रोनी राणा, बीडीसी डिंपल शर्मा , पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में क्षेत्र में नशे की समस्या को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नशे का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और पूरा समाज प्रभावित होता है। बैठक में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका मजबूत करने और नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता जताई गई। पंचायत स्तर पर जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण किसी एक व्यक्ति या संस्था के प्रयास से संभव नहीं है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासन, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को मिलकर काम करना होगा। खासकर युवाओं को शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर नशे से दूर रखने के प्रयास किए जाने चाहिए।