{"_id":"6a47a77c8750782d7c0c5bf1","slug":"martyrs-day-observed-in-nitthar-kargil-martyr-dola-ram-remembered-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-163914-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बच्चों ने जगाई देशभक्ति की अलख, बलिदानी डोला राम को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बच्चों ने जगाई देशभक्ति की अलख, बलिदानी डोला राम को किया याद
विज्ञापन
नित्थर में कारगिल युद्ध के शहीद डोला राम को दी श्रद्धांजली। संवाद
नित्थर में 27 वें बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि, 11 महार रेजिमेंट अवेरी ने दी सलामी
बलिदानी की पत्नी प्रेमा देवी बतौर मुख्य अतिथि रहीं मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर में कारगिल युद्ध के हीरो शकरोली गांव के शहीद डोला राम की याद में 27वां बलिदान दिवस मनाया गया। 3 जुलाई को कारगिल युद्ध में हवलदार डोला राम बलिदान हुए थे। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बलिदान दिवस पर 11 महार रेजिमेंट अवेरी ने बलिदानी को सलामी दी। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति की अलख जगाई और बलिदानी डोला राम को याद किया। बच्चों ने देशभक्ति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने ए वतन मेरे प्यारे वतन और संदेशे आते हैं जैसे गीत गाए। वेरोनिका मेहता ने देश भक्ति पर आधारित भाषण दिया। बलिदानी की पत्नी प्रेमा देवी को स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रवक्ता मनोरमा देवी ने शॉल और बैच लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बलिदानी डोला राम के चचेरे भाई स्वर्ण कटोच को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों ने न सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, बल्कि श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए, जिसमें प्रेम सिंह ठाकुर, हीरा सिंह कटोच, प्रदीप शर्मा, बेली राम ठाकुर, केदार नाथ ठाकुर, नोखी राम और भी कई पूर्व सैनिकों की पत्नियां और पूर्व सैनिक मौजूद रहे। बलिदान दिवस पर सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड लूहरी परियोजना की ओर से अधिकारी अल्का और सहायक अभियंता प्रेम मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम को करवाने में स्थानीय कई लोगों और विद्यालय परिवार पंचायत प्रतिनिधि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष धर्मपाल सहित शिक्षक और कई गणमान्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर नित्थर पंचायत प्रधान प्रवीण कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत देहरा अनिता ठाकुर, पलेही प्रधान शिशुपाल, तांदी पंचायत प्रधान संजीव कुमार, दुराह की प्रधान गिरजा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।