फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Life remains disrupted in Kinnaur even after a week

Rampur Bushahar News: किन्नौर में एक सप्ताह बाद भी जन जीवन अस्त व्यस्त

Tue, 04 Mar 2025 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Life remains disrupted in Kinnaur even after a week
निगुलसरी सलाईडिग पाइंट  पर  एनएच पाच को बहाल करने में जुटी एनएच प्रा​धिकरण की जेसीबी मशीन
जिले के आठ रूटों को छोड़ सभी ठप, 100 ट्रांसफार्मर बंद
विज्ञापन


सात सड़कें अभी भी यातायात के लिए अवरुद्ध

18 मशीनें और करीब 300 मजदूर जुटे यातायात बहाली में

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में बुधवार से जारी मौसम का कहर मंगलवार को थम गया, लेकिन जिले के हजारों लोगों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले के आठ रूटों को छोड़ शेष सभी ग्रामीण रूट ठप पड़े हैं। इस कारण हजारों ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। वहीं, पूह खंड के अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। लोक निर्माण विभाग ने डेढ़ दर्जन मशीनें और करीब तीन सौ मजदूर सड़कों को बहाल करने के लिए तैनात किए हैं। सोमवार रात से सुबह तक किन्नौर जिले में बर्फबारी का दौर जारी रहा, जबकि निचले इलाकों में बारिश होती रही। पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान पांच डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री और कल्पा का अधिकतम तापमान छह डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मंगलवार को मौसम तो खुल गया, लेकिन ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। बर्फबारी और भूस्खलन के कारण ग्रामीण सड़कें पूरी तरह यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं। जिले की काफनू, नाथपा, छोटा कंबा, बरी, हांगो, चुलिंग, कुनोचारंग सड़कें अब तक यातायात के लिए पूरी तरह से बंद पड़ी हैं, जबकि जिले के सांगला, कल्पा, बारंग, उरनी, रल्ली, निचार, युला और पूह रूट पर परिवहन निगम की बसें चल रही हैं। जिले के कल्पा खंड में दो, निचार खंड में चार और पूह खंड में 94 ट्रांसफार्मर अभी भी बंद पड़े हैं, जिन्हें बहाल करने में विद्युत बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। बहरहाल, अभी बर्फबारी के कारण जिले के लोगों की परेशानियां अगले कई दिनों तक रहने वाली हैं।

-लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन डीके सेन और एक्सईएन भावानगर आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में बर्फबारी और भूस्खलन से बाधित सडक़ों को बहाल करने के लिए 18 मशीनें और करीब 300 मजदूर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


-बिजली बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी ने बताया कि जिले में विद्युत आपूर्ति बहाल करने कार्य जारी है। भारी बर्फबारी के कारण लाइनों को दुरूस्त करना परेशानियोंं भरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- संवाद

निगुलसरी  सलाईडिग पाइंट  पर  एनएच पाच को बहाल करने में जुटी एनएच  प्राधिकरण की जेसीबी मशीन

निगुलसरी सलाईडिग पाइंट  पर  एनएच पाच को बहाल करने में जुटी एनएच प्राधिकरण की जेसीबी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed