फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   lavi fair today

Rampur Bushahar News: रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आज होगा आगाज

Fri, 10 Nov 2023 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे मेले का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पदम कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज होगा। चार

दिवसीय व्यापारिक एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मेले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कॅालेज मैदान में सुबह करीब 11 बजे राज्यपाल मेले का शुभारंभ करेंगे। राज्यपाल शिमला से हेलिकाप्टर में पहुंचेंगे। भीमाकाली मंदिर सराहन में माता के दर्शन करने के बाद पूजा पाठ करेंगे। इसके बाद शिंगला हेलिपैड से सीचा मेला मैदान रामपुर पहुंचेंगे। मेला कमेटी सचिव एवं एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को बतौर मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल, 12 नवंबर को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल, 13 नवंबर को लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 14 नवंबर को समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का शिरकत करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बॉक्स

दुकानों से सजा काॅलेज मैदान

रामपुर पाटबंगला मैदान शनिवार से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए दुकानों से सज गया है। हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से व्यापारी यहां कारोबार करने पहुंचे हैं। दूसरी ओर ड्राईफू्ट के लिए विख्यात किन्नौरी मार्केट भी सज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed