{"_id":"617d877965a184704d7022b2","slug":"landslide-in-kirang-khad-nh-closed-rampur-hp-news-sml388894727","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरंग खड्ड में भूस्खलन, एनएच रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरंग खड्ड में भूस्खलन, एनएच रहा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिलेे में शुक्रवार देर रात को किरंग खड्ड के समीप एनएच-5 पर भारी-भरकम चट्टान खिसकने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। नेशनल हाईवे बंद होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
इसके साथ ही मतदान के लिए जा रहे लोगों को भी खासी मशक्कत झेलनी पड़ी। हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और शनिवार दोपहर हाईवे को वाहनों के लिए बहाल कर दिया। इसके बाद कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार रात है जब नेशनल हाईवे-5 पर किरंग खड्ड के समीप भारी भरकम चट्टानें हाईवे पर जा गिरी। इससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई। गनीमत रही कि चट्टानें खिसकने से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मगर इस घटना ने लोगों को निगुलसरी, बटसेरी और चौरा लैंड स्लाइड की याद ताजा कर दी। एनएच-5 बंद होने से पूह की ओर जाने वाली यात्रियों को परेशानी से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन के कमांडिंग ऑफिसर प्रमोद कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर जल्द मार्ग बहाली के निर्देश दिए। ओसी प्रमोद कुमार ने बताया कि मार्ग बहाली के लिए लोडर, जेसीबी और कंप्रेसर मशीन सहित मजदूर लगाकर शनिवार दोपहर दो बजे तक मार्ग बहाल कर दिया गया है। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।