{"_id":"6a96c8cc12cf0470be0b7cf9","slug":"recruitment-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168619-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निजी टेक्सटाइल कंपनी में रोजगार के खुले द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निजी टेक्सटाइल कंपनी में रोजगार के खुले द्वार
विज्ञापन
रोजगार कार्यालय में मशीन ऑपरेटर के भरे जाएंगे 100 पद, आठ को कैंपस इंटरव्यू
आईटीआई और 10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला शिमला के युवाओं के लिए निजी टेक्सटाइल कंपनी में रोजगार के द्वार खुले हैं। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से 100 मशीन ऑपरेटरों के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 8 सितंबर को रामपुर के उपरोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 प्रतिमाह वेतन और आवास की सुविधा भी दी जाएगी। आईटीआई और 10वीं पास कर चुके युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 8 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू किया जाएगा। ये इंटरव्यू उपरोजगार कार्यालय रामपुर में पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगी। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में ऑरो टेक्सटाइल बद्दी जिला सोलन की ओर से मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए योग्यता 10वीं, आईटीआई पास अभ्यर्थी और आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये वेतन के साथ आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है, जिन उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं बायोडाटा, रिज्यूम सहित निर्धारित स्थान पर निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 84101-84542 और 98160-21174 पर संपर्क कर सकते हैं।