{"_id":"6ad2243095a97feae1020695","slug":"kungsh-karana-lift-irrigation-scheme-remains-in-limbo-for-four-years-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-172596-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: योजना पर अनदेखी का पानी, खेत बंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: योजना पर अनदेखी का पानी, खेत बंजर
विज्ञापन
पौने सात करोड़ की कुंगश-कराणा उठाऊ सिंचाई योजना चार साल से अधर में
चार पंचायतों के किसानों और बागवानों को लाभ का इंतजार
योजना पर अनदेखी का पानी, खेत बंजर
हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)। क्षेत्र की चार पंचायतों की बंजर भूमि को हराभरा बनाने और किसानों-बागवानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई शमशर-कुंगश-कराणा उठाऊ सिंचाई योजना चार साल बाद भी ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। करीब पौने सात करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी योजना का पहला चरण भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ने लगा है। कराणा-1, कराणा, कुंगश और बिनन पंचायतों के किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना से क्षेत्र में सिंचाई की समस्या दूर होने की उम्मीद थी, लेकिन चार वर्ष बीतने के बावजूद सिंचाई सुविधा नहीं मिलने से किसान और बागवान निराश हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं आई है। उनका कहना है कि योजना के पहले चरण का अधिकांश कार्य पूरा होने के बावजूद इसे शुरू नहीं किया जा सका है।
रूटस्टॉक के पौधे लगाए, अब सिंचाई का इंतजार
कुंगश पंचायत के पूर्व प्रधान अमर ठाकुर, कराणा पंचायत के पूर्व प्रधान ख्याले राम शर्मा और कुंगश के पूर्व प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि सूखा प्रभावित क्षेत्र के किसानों के लिए यह योजना बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण लंबे समय से इसे जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। उन्होंने बताया कि सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद में कई बागवानों ने सेब के रूटस्टॉक के पौधे लगाए हैं। समय पर पानी नहीं मिलने से इन पौधों के सूखने का खतरा बढ़ रहा है। कुंगश पंचायत के उपप्रधान एवं प्रगतिशील बागवान लच्छीराम ने भी विभाग और सरकार से निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा नहीं मिलती है, तो योजना का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।
योजना के पहले चरण का कुछ कार्य शेष है। इसे आगामी डेढ़ से दो महीने में पूरा कर पहला चरण शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए ट्रांसफार्मर स्थापित करने के संबंध में बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है। ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद दूसरे चरण का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
- कृष्ण शर्मा, अधिशासी अभियंता, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग आनी