{"_id":"61cdb67df28b2354295fe7ee","slug":"kisan-sabha-expressed-anger-in-the-meeting-over-the-increased-prices-of-fertilizers-rampur-hp-news-sml395129650","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की बढ़ी कीमतों पर किसान सभा ने बैठक में जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की बढ़ी कीमतों पर किसान सभा ने बैठक में जताया रोष
विज्ञापन
हिमाचल किसान सभा आनी इकाई बैठक में भाग लेते हुए।
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। हिमाचल किसान सभा आनी इकाई की बैठक किसान और मजदूर भवन आनी में हुई। बैठक में राज्य महासचिव डॉ. औंकार शाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राज्य महासचिव ने कहा कि देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की वजह से आज खेती-किसानी संकट के दौर से गुजर रही है। किसानों को मिलने वाली सब्सिडी खत्म कर दी। उन्होंने कहा कि खाद के दामों में भारी वृद्धि करके किसान और बागवानों पर और अधिक बोझ डाल दिया। उद्यान विभाग में जो दवाइयां कीटनाशक मिलते थे वो भी प्रदेश सरकार ने बंद कर दी। इससे खेती करना और महंगा हो गया है। हिमाचल किसान सभा नक प्रदेश सरकार से मांग की कि सभी फसलों और फलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाए। डॉ. स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट के आधार पर किसानों को समर्थन मूल्य दिया जाए।
हिमाचल किसान सभा ने मांग की कि आनी की सब्जी मंडी का काम जल्दी शुरू किया जाए। नेशनल हाईवे 305 पर नगान से आनी तक लगातार जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विभाग इसका जल्दी से समाधान करे।
इस बैठक में अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, केहर सिंह, मिलाप, पद्म, डोला सिंह, मुकेश, हेम राज, विजय, शेर सिंह, चेत राम, भगत राम, तारा चंद, शेर सिंह, रमेश कुमार, हरविंदर, राम कृष्ण और लीला चंद मौजूद रहे।