फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kapil elected brahman sabha president

कपिल शर्मा बने ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष

Sun, 17 Apr 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पवन जोशी ने की। बैठक में क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने विशेष रूप से भाग लिया। इसमें अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केसी गौड ने बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें दीपराम शर्मा को सभा का प्रदेश संरक्षक, कपिल शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, दीपराम शर्मा को प्रदेश महासचिव और शिवलाल शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

चेतराम शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं शिवराम शर्मा को विशेष सम्मानित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। सभी वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज को संगठित करने औरं उनके कल्याण के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता पर बल दिया। सभी इस विषय पर सहमत हुए कि वर्तमान में चल रही आरक्षण व्यवस्था दोषपूर्ण है। इसमें बदलाव की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रो. रविकांत शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शांता शर्मा, ललिता शर्मा, वर्तमान उपाध्यक्ष रीना शर्मा सहित अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष संरक्षक दीपराम शर्मा ने सभा को जिला और तहसील स्तर पर संगठित करने की बात भी कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी गौड़ ने बताया कि सभा का पूरे भारतवर्ष में संगठनात्मक ढांचा तैयार हो चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर भी शीघ्र ही सभा का सम्मेलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ मिलकर ब्राह्मण समाज को पेश आ रही कठिनाइयों से अवगत करवाया जाएगा और उसके उन्मूलन के लिए सुझाव दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed