फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chalo Panchayat Ki Ore' program organized in Sumra, Shalkhar, and Chango panchayats

चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी लोगों से जमीनी स्तर पर जुड़ी : निगम भंडारी

Wed, 09 Sep 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chalo Panchayat Ki Ore' program organized in Sumra, Shalkhar, and Chango panchayats
चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम के दौरान उप​​स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता: स्रोत: कांग्रेस 
सुमरा, शलखर और चांगो पंचायत में चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सुमरा, शलखर और चांगो पंचायत में बुधवार को चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम के तहत जनसंवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और क्षेत्र की आवश्यकताएं जिला कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष रखीं। भंडारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना। उन्होंने इन समस्याओं को उचित मंच पर मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया। भंडारी ने कहा कि पंचायत स्तर तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करना और उनकी समस्याओं को समझना कांग्रेस संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ रही है। नेगी निगम भंडारी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा। साथ ही संगठन को बूथ और पंचायत स्तर पर अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि जनता से सीधा संवाद संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय मुद्दों और आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। इस अवसर पर पंचायत स्तर के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article