{"_id":"67c6eabc78e5bb8ab508e201","slug":"kanungo-patwari-protest-continues-certificate-and-revenue-related-work-pending-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-130875-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्यों बनाई बलवान समिति, जब नहीं करनी थीं सिफारिशें लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्यों बनाई बलवान समिति, जब नहीं करनी थीं सिफारिशें लागू
विज्ञापन
रामपुर में पटवारी कानूनगों संघ हड़ताल के दौरान सामुहिक चित्र में । संवाद
कानूनगो-पटवारी का विरोध जारी, प्रमाणपत्र और राजस्व संबंधी कार्य लटके
सरकार की अनदेखी से हजारों लोग झेल रहे परेशानी : झाई
मुख्यमंत्री के आश्वासनों के एक वर्ष बाद भी नहीं हो पाई पटवारी, कानूनगो की सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बलवान समिति क्यों बनाई गई, जब इसकी सिफारिशों को लागू नहीं किया जा रहा? पटवारी-कानूनगो संघ ने सरकार के उदासीन रवैये को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के लाभ से वंचित पटवारी और कानूनगो वर्षों बाद भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। पटवारी और कानूनगो संघ की कलम छोड़ो हड़ताल जारी है। इस कारण हजारों लोगों के प्रमाणपत्र और राजस्व संबंधी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में विभिन्न संस्थानों में दाखिले लेने सहित विभिन्न प्रमाणपत्र के प्रार्थी परेशानी झेल रहे हैं। पटवारी-कानूनगो संघ रामपुर के अध्यक्ष राजेश झाई ने बताया कि प्रदेश के पटवारी और कानूनगो ने अपनी मांगों के लेकर ऑनलाइन कार्य बंद किए थे। उसके बाद प्रदेश के देहरा में राज्य कार्यकारिणी के समक्ष मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया था कि पटवारी और कानूनगो की मांगों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए बलवान समिति का भी गठन किया गया। बलवान समिति ने जो सिफारिशें तैयार की हैं, वे सरकार के प्रतिनिधियों और पटवारी-कानूनगो संघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने तैयार की हैं। इसके बावजूद सरकार अब इस समिति की सिफारिशों को लागू नहीं कर रही है। झाई ने बताया कि समिति की सिफारिशों से पटवारी, कानूनगो की अधिकतर मांगें पूरी होगी, लेकिन सरकार अब इस समिति की सिफारिशों को लागू करने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि बीते सोमवार को जिले भर के पटवारी और कानूनगो ने मंत्री से मुलाकात की, लेकिन सरकार के रवैये को देखकर लगता नहीं कि सरकार पटवारी और कानूनगो के हित में है। झाई ने चेताया कि सरकार जब तक उनके हित में फैसला नहीं लेतीं, तब तक राजस्व कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी। सरकार के कर्मचारी विरोधी फैसले से आज प्रदेश के हजारों लोग परेशानी झेलने को मजबूर हैं।
- संवाद