फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   janmanch in murang kinnaur

जनमंच में 47 शिकायतों में 25 का किया निपटारा

Sun, 01 May 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
janmanch in murang kinnaur
किन्नौर जिला के मूरंग स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में आयोजित 12वां जनमंच में डॉ - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के मूरंग में रविवार को जिले के 12वें जनमंच का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने की। जनमंच में लोगों की 47 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें 25 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। 21 शिकायतों का निपटारा कर समयबद्ध पूरा करने के विभिन्न विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करें। प्रदेश सरकार ने लोगों को उनके घर-द्वार के निकट उनकी शिकायतों का निवारण सुनिश्चित बनाने के लिए महत्वाकांक्षी जनमंच कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इसके माध्यम से लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जा रहा है। इससे उनके धन और समय की बचत हो रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर के लिए भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने 50 करोड़ रुपये का क्लस्टर विकास कार्यक्रम स्वीकृत किया है। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने गृहिणी सुविधा योजना के तहत 5 लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। इसमें चारंग गांव की मोनू देवी, ठंगी गांव की डोलमा देवी, जंगी गांव की किरण कुमारी, रारंग गांव की पनमा लामो और मूरंग गांव की शीतल नेगी शामिल है।
विज्ञापन

जनमंच के बाद डॉ. राजीव सैजल ने जिले विकास कार्यों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उन्होेंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और प्रदेश सरकार की आरंभ की गई कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का कार्य शीघ्र पूरा करें। इससे पूर्व डॉ. राजीव सैजल ने विभिन्न विभागों की लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने इस अवसर पर मुख्यातिथि और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने प्री-जनमंच के दौरान की गई गतिविधियों से मुख्यातिथि को अवगत करवाया और जनमंच आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान अनूप कुमार ने मूरंग गांव में जनमंच आयोजित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिप अध्यक्ष निहाल चारस, जिप सदस्य बिमला देवी, पंचायत समिति पूह की अध्यक्ष इंदु किरण, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव हारा, पूह भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष छोरग्या, वन मंडलाअधिकारी रजनोल्ड रॉयस्टन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, उपमंडलाधिकारी कल्पा स्वाति डोगरा, सहायक आयुक्त मुनीष कुमार शर्मा, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागाध्यक्ष और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed