फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inauguration of Hindi Fortnight at the Nathpa Jhakri Hydroelectric Project

हिंदी एकता और सांस्कृतिक विविधता की सशक्त कड़ी : राजीव कपूर

Tue, 15 Sep 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Hindi Fortnight at the Nathpa Jhakri Hydroelectric Project
नाथपा झाकड़ी परियोजना में राजभाषा हिंदी दिवस के मौके पर मौजूद परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और अन्
झाकड़ी में परियोजना प्रमुख ने अधिकारियों-कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के अधिक प्रयोग की दिलाई शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। एसजेवीएन की 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की शपथ दिलाकर किया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने कहा कि हिंदी केवल देश की राजभाषा ही नहीं, बल्कि भारत की एकता, संवाद और सांस्कृतिक विविधता को जोड़ने वाली सशक्त कड़ी है। उन्होंने कहा कि नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन का कार्य अत्यंत तकनीकी और संवेदनशील प्रकृति का है। इसके बावजूद परियोजना के विभिन्न विभागों की ओर से राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान करते हुए कहा कि कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यों में भी सरल, सहज और प्रभावी हिंदी को अपनाने की आवश्यकता है, ताकि कार्यों में भाषा किसी प्रकार की बाधा न बने। परियोजना प्रमुख ने कहा कि हिंदी का प्रयोग केवल हिंदी दिवस या हिंदी पखवाड़े तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक कार्यालयीन कार्य प्रणाली का स्वाभाविक हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से राजभाषा हिंदी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए अपने कार्यों में हिंदी के प्रयोग को निरंतर बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान राजभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्टेशन के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी और राजभाषा विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article