फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   If the traffic situation does not improve during the Lavi fair, there will be a road blockade

Rampur Bushahar News: लवी के दौरान नहीं सुधरी यातायात व्यवस्था तो होगा चक्का जाम

Fri, 16 Oct 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
If the traffic situation does not improve during the Lavi fair, there will be a road blockade
पार्किंग की समस्या से जूझ रहे जगातखाना में लवी मेले के दौरान बनी रहती है जाम की समस्या। संवाद
भारी वाहनों की आवाजाही से निरमंड की 10 पंचायतों की बढ़ती है परेशानी
विज्ञापन


हर बार बेहतर यातायात प्रबंधन, जाम और धूल से निपटने के होते हैं दावे

एक माह तक वजीर बावड़ी से चाटी पुल तक घंटों जाम में फंसे रहते हैं वाहन

सडक़ सुधारीकरण को लेकर आज लोक निर्माण विभाग के एसई से मिलेंगे जनप्रतिनिधि

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के साथ सटी कुल्लू जिले की 10 पंचायतों के ग्रामीण अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान यातायात समस्याओं से जूझते हैं। मेले के दौरान शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहता है और वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी होकर बाईपास से यातायात की व्यवस्था की जाती है। हर वर्ष क्षेत्र के लोगों को सुचारु यातायात प्रबंधन, जाम और धूल की समस्या से निपटने के आश्वासन तो दिए जाते हैं, लेकिन मेला शुरू होने के बाद सभी आश्वासन हवा हो जाते हैं। इस दौरान यातायात सुचारु नहीं चल पाता। साथ ही जाम से निपटने के लिए कर्मचारी तैनात किए जाते हैं। इसके अलावा धूल की समस्या से निपटने के बंदोबस्त भी नहीं होते हैं। ऐसे में 10 पंचायतों के ग्रामीण परेशान होते हैं। क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और लोगों ने चेताया है कि यदि इस वर्ष बेहतर यातायात प्रबंधन की व्यवस्था नहीं होती है, तो चक्का जाम किया जाएगा। 11 नवंबर से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के दौरान होने वाली यातायात अव्यवस्था को लेकर निरमंड खंड की पंचायतों के ग्रामीणों ने चिंता जताई है।

मेले के दौरान एक महीने तक वजीर बावड़ी से झाकड़ी तक सड़क को बाईपास बनाया जाता है। इस सड़क पर भारी वाहनों की दोनों तरफा आवाजाही होती है। कई स्थानों पर तंगहाल इस सड़क पर बड़े वाहनों के चलने से जाम की समस्या बनी रहती है। घंटों जाम में वाहन फंसने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। सड़क पर वाहनों की अधिक संख्या के कारण यातायात सुचारु रखना चुनौतियों भरा बना रहता है। मेले के दौरान रामपुर में तो पुलिस जवानों की बराबर व्यवस्था रहती है, लेकिन जहां सही मायनों में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती होनी चाहिए, वहां व्यवस्था न के बराबर होती है।
विज्ञापन

तंगहाल सड़क पर जाम से निपटना चुनौती
करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़क पर जाम की समस्या से हर वर्ष जगातखाना, ब्रौ, पोशना, तुनन, बाड़ी, कशोली, खरगा, बक्खन, कुश्वा और सरघा पंचायत के हजारों ग्रामीण परेशानी झेलते हैं। हालांकि ब्रौ, जगातखाना और चाटी क्षेत्र इस समय काफी संवेदनशील बन जाता है। पर्याप्त जवानों की तैनाती न होने से यातायात प्रबंधन मुश्किल हो जाता है, जबकि खस्ताहाल और तंगहाल सड़क पर जाम से निपटना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता। बीते वर्ष भी लोगों की कई बार की मांग के बाद पानी का टैंकर पहुंचा और लोगों को धूल की समस्या से निजात मिली। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण इन समस्याओं को लेकर चक्का जाम करने की तैयारियों में हैं। हालांकि इस संबंध में प्रशासन से भी गुहार लगाई गई है कि इस वर्ष यातायात प्रबंधन की उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात करने की मांग
जगातखाना पंचायत प्रधान मोती राम कश्यप ने कहा कि वजीर बावड़ी समेत सड़क की हालत सुधारने को लेकर शनिवार को लोक निर्माण विभाग के एसई से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने चेताया है कि यदि इस बार बेहतर यातायात प्रबंधन, जाम से निपटने की पुख्ता व्यवस्था और सड़क पर उड़ती धूल से निपटने के लिए पानी के छिड़काव की उचित सुविधा नहीं होती है, तो ग्रामीण चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। उन्होंने सुरक्षा, बेहतर यातायात और कानून व्यवस्था बनाने के लिए मेले के दौरान अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात करने की मांग उठाई है।
ब्रौ सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी
ब्रौ पंचायत प्रधान कृष्ण मोहन गौतम ने कहा कि लवी के दौरान ब्रौ पंचायत सहित क्षेत्र के ग्रामीण ट्रैफिक की समस्या से जूझते हैं। इस संबंध में एसडीएम निरमंड और लोक निर्माण विभाग से उचित व्यवस्था करने की मांग की गई है। कृष्ण मोहन ने कहा कि पंचायत की ओर से वजीर बावड़ी से ब्रौ सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वजीर बावड़ी से खोपड़ी पुल सड़क को पक्का किया जाना चाहिए और यहीं से वाहनों को बाईपास की सुविधा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य से पत्राचार किया गया है।


लवी मेले में वजीर बावड़ी से जोने वाले ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर रामपुर प्रशासन के साथ अभी तक बैठक नहीं हो पाई है। इस संबंध में बैठक की जानी चाहिए, जिसमें एसडीएम निरमंड, रामपुर, डीएसपी आनी और रामपुर चर्चा कर यातायात प्रबंधन पर उचित प्लान तैयार कर सकें। लवी मेले के दौरान सड़क पर पानी के छिड़काव को लेकर जनप्रतिनिधि मांग उठा चुके हैं। यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीएसपी आनी से चर्चा की जाएगी। - जगदीप सिंह राठौर, एसडीएम निरमंड

पार्किंग की समस्या से जूझ रहे जगातखाना में लवी मेले के दौरान बनी रहती है जाम की समस्या। संवाद

पार्किंग की समस्या से जूझ रहे जगातखाना में लवी मेले के दौरान बनी रहती है जाम की समस्या। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article