{"_id":"6b0bff1c032bd6ffd80ef997","slug":"hunter-420-defeats-narkanda-boyz-three-big-fights-today-rampur-hp-news-c-178-1-ram1006-176082-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिकारी 420 ने नारकंडा बॉयज को हराया, आज होंगे तीन बड़े मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिकारी 420 ने नारकंडा बॉयज को हराया, आज होंगे तीन बड़े मुकाबले
विज्ञापन
नवयुवक मंडल बड़ोग की ओर से आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खेला जा मैच। संवाद
. बड़ोग क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 टीमों के बीच मुकाबले
. विजेता को मिलेगा 1.11 लाख रुपये का नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। नवयुवक मंडल बड़ोग की ओर से आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-4 में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमों को खेलने का मौका दिया जा रहा है। मैदान में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के तहत खेले गए मुकाबले में शिकारी 420 ने नारकंडा बॉयज को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। नारकंडा बॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिकारी 420 की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज छह ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं, आज दूसरा मुकाबला दबंग बॉयज गड़ासू और ठाकुर ब्रदर्स शकल के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दोनों मुकाबलों की विजेता टीमों के बीच तीसरा महामुकाबला होगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह बना हुआ है। यह जानकारी नवयुवक मंडल बड़ोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने दी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1,11,111 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 55,555 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को 5,100 रुपये, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज को 2,500-2,500 रुपये, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर को 2,100 रुपये तथा सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक को 1,100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर क्लब के उपप्रधान दिनेश चौहान, सचिव दीवान चौहान, कोषाध्यक्ष सुंदर चौहान, सलाहकार विजय चौहान, वीरू चौहान, नितीश खिमटा और सुरजीत ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।