फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HRTC local bus service launched for the first time in Dodra-Kwar

Rampur Bushahar News: डोडरा-क्वार में पहली बार शुरू हुई एचआरटीसी की लोकल बस सेवा

Fri, 16 Oct 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
HRTC local bus service launched for the first time in Dodra-Kwar
डोड़रा क्वार में लोकल बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम कीर्ति चंदेल
सुबह आठ बजे जिस्कून से क्वार के लिए चलेगी बस, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिड़गांव (रोहड़ू)। शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा-क्वार में परिवहन सुविधा के अभाव से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। क्षेत्र में पहली बार हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की लोकल बस सेवा शुरू हुई है। इससे ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय, पंचायत क्षेत्र और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवाजाही करने में सुविधा मिलेगी। लोकल रूट पर बस सेवा का शुभारंभ एसडीएम कीर्ति चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, एचआरटीसी रोहड़ू के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रिय रंजन चौहान, डोडरा के प्रधान बद्री प्रसाद, क्वार की प्रधान सुब्रदा देवी और उपप्रधान सुरेश कुमार समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

एचआरटीसी की बस सुबह आठ बजे जिस्कून से क्वार के लिए रवाना होगी। इसके बाद बस डोडरा होते हुए शाम को वापस जिस्कून पहुंचेगी। लोकल रूट पर बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों को अपने जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण क्षेत्र में परिवहन की कमी लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी बनी हुई थी। स्थानीय निवासी मेहंदर बासू, ईश्वर सिंह नेगी, कलश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि परिवहन सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए आवाजाही करने में राहत मिलेगी। पहले जरूरी कामों के लिए आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि बस सेवा से उनकी परेशानी कम होंगी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए भविष्य में भी परिवहन सुविधाओं का विस्तार करने की मांग उठाई।

डोड़रा क्वार में लोकल बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम कीर्ति चंदेल

डोड़रा क्वार में लोकल बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम कीर्ति चंदेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article