फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Houses gutted in fire in Gawana village in Spell Valley

Rampur Bushahar News: स्पैल वैली के गावणा गांव में आग की भेंट चढ़े लकड़ी के दो मकान, दो परिवारों की छिनी छत

Tue, 21 Oct 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
शाम छह बजे अचानक लगी आग, मकान से धुआं उठता देख परिवार के सदस्य भागे बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। रोहड़ू उपमंडल की स्पैल वैली के गावणा गांव में मंगलवार देर शाम करीब छह बजे लकड़ी के दो मंजिला दो मकानों में आग लग गई। इन मकानों में आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दोनों मकान पूरी तरह आग की लपटों में घिर गए। इन मकानों में हरबंस और पुरुषोत्तम भवटा के दो परिवार रह रहे थे। इस घटना के बाद दोनों परिवार बेघर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, मकान में जब आग लगी तो धुआं उठता देख मकान में रह रहे परिवार के सदस्य बाहर की ओर भागे। आग को बढ़ता देख आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों को जब आग लगने की सूचना मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन लकड़ी से बने मकानों में आग तेजी से फैलती गई, जिससे आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रोहड़़ू से अग्निशमन केंद्र की दो गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। माैके पर पहुंचकर दमकल विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में दोनों परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आंकलन करने में जुटी हुई है। पीडि़त परिवार को नियमानुसार फौरी राहत और अन्य सामग्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed