फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himadri Singh from Sarahan becomes a Military Nursing Officer

Rampur Bushahar News: सराहन की हिमाद्री सिंह बनी मिलिट्री नर्सिंग ऑफिसर

Fri, 16 Oct 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बीडीएस और आईआईएसईआर में भी हुआ था चयन, देशसेवा को दी प्राथमिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
सराहन बुशहर की 19 वर्षीय बेटी ठाकुर हिमाद्री सिंह ने मिलिट्री नर्सिंग ऑफिसर के रूप में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमाद्री का चयन बीडीएस, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), बरहामपुर और मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के लिए हुआ था। हालांकि, उन्होंने अन्य विकल्पों के बजाय देशसेवा का मार्ग चुना। हिमाद्री को मुंबई स्थित इंडियन नेवल हॉस्पिटल शिप (आईएनएचएस) अश्विनी में प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी सराहन से की, जबकि 12वीं कक्षा की शिक्षा डीएवी स्कूल सेक्टर-15 चंडीगढ़ से प्राप्त की। हिमाद्री की इस उपलब्धि से उनके परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कॅरिअर के कई विकल्पों में से राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता देकर सराहन बुशहर का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed