फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Garbage problem in Kotkhai, Rohru

Rampur Bushahar News: कोटखाई में चौथे दिन भी नहीं उठा कूड़ा

Fri, 06 Dec 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Garbage problem in Kotkhai, Rohru
कोटखाई बाजार में लगे कूड़े के ढेर
व्पापारमंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से उठाई सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। नगर पंचायत कोटखाई में चौथे भी डोर-टू-डोर गारबेज क्लेक्शन योजना ठप रही। कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। लचर सफाई व्यवस्था के प्रति स्थानीय लोगों में भारी रोष है। शुक्रवार को व्यापारमंडल का प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मिला और सफाई व्यवस्था को सुधारने की मांग की। नगर पंचायत कोटखाई का दावा था कि शुक्रवार से गारबेज क्लेक्शन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसका टेंडर भी अवार्ड कर दिया था, लेकिन जिस ठेकेदार को टेंडर अवार्ड हुआ था। उसने गारबेज कलेक्शन का कार्य शुरू करने से पहले ही छोड़ दिया है। इस कारण शुक्रवार को चौथे दिन भी कस्बे से कूड़ा नहीं उठा। व्यापारियों की दुकानों व लोगों के घरों के बाहर कूड़े के ढेर लग गए हैं। शीघ्र कूड़ा नहीं उठाया गया, तो आगामी दिनों में स्थिति बद से बदतर हो सकती है। दुकानों और घरों के बाहर पड़े कूड़े-कचरे से बदबू फैल रही है और बीमारियां फैलने का खतरा भी बड़ गया है।
सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए
व्यापारमंडल के अध्यक्ष मदन गोपाल गांगटा ने बताया कि चार दिन से कस्बे में कूड़ा नहीं उठा है। स्थानीय व्यापारियों और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।
विज्ञापन

आज से उठाया जाएगा कूड़ा
नगर पंचायत अध्यक्षा अंजली चौहान ने बताया कि एल-1 ठेकेदार ने काम छोड़ दिया है। एल-2 के ठेकेदार को गारबेज क्लेक्शन योजना का काम दे दिया गया है। शनिवार सुबह से डोर-टू-डोर कचरा उठाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed