{"_id":"6787b8eced20b381430351a8","slug":"food-supply-department-team-took-action-after-receiving-complaint-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-128330-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: घटिया और महंगा सामान बेचने पर 15 दुकानों पर 50 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: घटिया और महंगा सामान बेचने पर 15 दुकानों पर 50 हजार जुर्माना
विज्ञापन
खादय आपूर्ति विभाग के अधिकारी रामपुर बाजार में दुकानों का निरीक्षण करने के बाद जांच करते हुए
शिकायत
मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर बाजार और आसपास फलों और सब्जियों के दाम अधिक वसूलने की शिकायतें आने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग रामपुर की टीम ने बुधवार को निरीक्षण कर चालान काटे हैं। टीम ने दुकानों में बेचे जा रहे पनीर की भी जांच की। विभाग को शिकायतें मिली थी कि शहर में बेचे जा रहे पनीर की गुणवत्ता सही नहीं है और लोगों को घटिया किस्म का पनीर बेचा जा रहा है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के शहर में दुकानों में जाकर निरीक्षण किया। विभाग के अधिकारियों ने छापामारी की और 15 दुकानों में अनियमितता पाए जाने के बाद चालान काटे गए। इन 15 दुकानदारों को पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी राम कटोच ने बताया कि कुछ दुकानदार महंगी सब्जियों और फलों को बेच रहे थे। ऐसे में उन पंद्रह दुकानदारों के चालान काटे गए हैं और पचास हजार का जुर्माना लगाया गया है। शहर में बेचे जा रहे पनीर की भी जांच की गई है।