फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The department should repair the Chagmod-Khargoti road

Rampur Bushahar News: खोलवी, गाहनपानी से पिछला आहार और चैगमोड-खरगोटी सड़क को दुरुस्त करे विभाग

Tue, 22 Sep 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The department should repair the Chagmod-Khargoti road
सड़क की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर नारकंडा का प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अ​भियंता से की मुल
प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता पुष्पराज को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नारकंडा बीडीसी अध्यक्ष नवीन काल्टा और उपाध्यक्ष पिंकी ठाकुर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग बड़ागांव के अधिशासी अभियंता पुष्पराज से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अभियंता से मांग की है कि खोलवी, गाहनपानी से पिछला आहार और चैगमोड-खरगोटी सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन सड़कों का स्थानीय लोगों के लिए काफी महत्व है। अधिशासी अभियंता पुष्पराज ने चैगमोड-खरगोटी सड़क को लेकर बताया कि सड़क कार्य से संबंधित ठेकेदार के खिलाफ विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बाद ठेकेदार की ओर से जल्द कार्य शुरू करने की बात कही गई है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विभाग सड़क कार्यों को लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। गाहन नाला से गाहन सड़क के संबंध में संबंधित अधिकारियों को जल्द सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खोलवी सड़क के कार्य को भी जल्द शुरू करवाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया गया। बीडीसी उपाध्यक्ष पिंकी ठाकुर ने कहा कि नारकंडा क्षेत्र के विकास के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र की सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य बड़ागांव संजय वर्मा, राजकुमार, गौरव, वीरेंद्र, यशपाल, हिमांशु और देवेंद्र सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article