फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur College students returned from an educational tour

Rampur Bushahar News: छात्रों ने स्पीति घाटी की भौगोलिक और सांस्कृतिक विरासत का जाना इतिहास

Tue, 22 Sep 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Rampur College students returned from an educational tour
स्पीति घाटी के तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान रामपुर कॉलेज के विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज प्र
शैक्षणिक भ्रमण से लौटे रामपुर कॉलेज के विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के शिक्षा विभाग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने स्पीति घाटी का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्पीति घाटी की ऐतिहासिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना। विभागाध्यक्ष डॉ. अजेंद्र नेगी के मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा में सहायक प्रोफेसर हेमलता और राजनीति विज्ञान विभाग का भी सहयोग रहा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने काजा, लांगजा, हिक्किम, कॉमिक, ताबो और ग्यू सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया। लांगजा में विद्यार्थियों ने प्राचीन जीवाश्मों का अवलोकन कर क्षेत्र की भू-वैज्ञानिक विशेषताओं की जानकारी हासिल की। वहीं, हिक्किम में विश्व के सबसे ऊंचे डाकघरों में शामिल डाकघर का भ्रमण किया। कोमिक में विद्यार्थियों ने ऊंचाई वाले दुर्गम हिमालयी क्षेत्र की परिस्थितियों और स्थानीय जीवनशैली को समझा। यात्रा के दौरान ताबो के करीब 1100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मठ का भ्रमण विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण रहा। यहां उन्होंने स्पीति की बौद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्यू में विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध प्राचीन ममी का अवलोकन किया। डॉ. अजेंद्र नेगी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर देते हैं। इससे विद्यार्थियों में अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा मिलता है। सहायक प्रोफेसर हेमलता ने भी विद्यार्थियों को यात्रा के दौरान मिले अनुभवों को अपने शैक्षणिक अध्ययन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article