फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Farmers in Jubbal provided with training in natural farming

Rampur Bushahar News: जुब्बल के किसानों को दिया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

Fri, 16 Oct 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) रोहड़ू ने आत्मा शिमला के सहयोग से जुब्बल खंड के 125 किसानों के लिए प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न विधियों, मृदा स्वास्थ्य सुधारने, फसलों को रोगों एवं कीटों से बचाने और खेती की लागत कम करने के उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती के प्रमुख आधार बीजामृत, जीवामृत, आच्छादन और वापसा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन विधियों को अपनाने से मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाने, लाभकारी सूक्ष्मजीवों की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और मृदा उर्वरता में सुधार करने में मदद मिलती है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर उषा शर्मा ने किसानों बागवानो को जड़ सड़न और तना गलन जैसे मृदाजनित रोगों के प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article