{"_id":"6ad20f068f94da9e7f0a4aff","slug":"excitement-begins-for-the-bushahr-premier-league-cricket-tournament-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172578-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में बुशहर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में बुशहर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू
विज्ञापन
रामपुर में बुशहर प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक कुलदीप सिंह राठौर। संवाद
रामपुर में बुशहर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू
. विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किया शुभारंभ, विजेता टीम को मिलेंगे छह लाख रुपये
. आईपीएल की तर्ज पर खेली जा रही प्रतियोगिता, 12 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पीजी कॉलेज रामपुर के पाटबंगला मैदान में बुशहर प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो गया है। बुशहर स्वास्तिक सोसायटी की ओर से दिवंगत वीरभद्र सिंह की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कुमारसैन-ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किया। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में लेदर बॉल से मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को छह लाख रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आकर्षक इनामी राशि के चलते प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में 12 टीमों के खिलाड़ी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे, जिसमें प्रदेश भर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बुशहर स्वास्तिक सोसायटी के अध्यक्ष पवन चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। पवन चौहान ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और दिवंगत वीरभद्र सिंह की स्मृति को संजोए रखना है। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सोसायटी की प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय-समय पर होने चाहिए। वहीं उन्होंने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि समाज में नशे के खात्मे के लिए सभी को आगे आना चाहिए। हालांकि सरकार भी नशामुक्त समाज निर्माण के लिए पूरी तरह से प्रयास कर रही है। उन्होंने बीपीएल ट्रॉफी का अनावरण किया और आयोजकों सहित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर लाल चंद शर्मा, अधिवक्ता डीडी कश्यप, बृज लाल, रोनी राणा, अनुराधा, अजय राणा, नितिश भंडारी सहित कई अन्य मौजूद रहे।