फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   election noimination

नहीं भरा नीलम सरैईक की सभा का पंडाल, लोगों के चेहरे पर नजर आई मायूसी

Fri, 08 Oct 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
election noimination
जुब्बल कोटखाई से प्रत्याशी नीलम सरैईक की जनसभा में कम लोग पहुंचे। इससे नेता मायूस नजर आए। -संवाद
रोहडू। भाजपा की जुब्बल कोटखाई से प्रत्याशी नीलम सरैईक की जनसभा स्थल पर बहुत कम लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होने के बावजूद सभा से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाकर रखी। पंडाल में लगाई गई अधिकांश कुर्सियां खाली रहीं। पंडाल में उपस्थित लोगों के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को भाजपा से टिकट न मिलने से भाजपा मंडल के अधिकांश पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करीब सवा दो बजे मंच पर पहुंचे। पूरे पंडाल में इस दौरान भी सन्नाटा सा छाया रहा। मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री इसको भांप चुके थे। उम्मीद से कम कार्यकर्ताओं व लोगों की मौजूदगी देखकर सभी वक्ताओं ने लोगों में जोश भरने का प्रयास किया लेकिन इसमें किसी को सफलता नजर नहीं आई।
विज्ञापन

आखिरकार मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में साफ कह दिया कि आज इस पंडाल में कुछ कार्यकर्ता नजर नहीं आ रहे। उन्होंने आग्रह किया कि साथ चलें, हाईकमान के आदेशों का सभी को पालन करना है। उन्होंने अपने ऊपर लागू हुए आदेश का भी लोगों के सामने बखान किया। उन्होंने यह भी कह दिया कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी से पार्टी को नुकसान होना स्वाभाविक है। लेकिन कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed