{"_id":"5ffc59028ebc3e34085946af","slug":"eir-election-victory-in-rampur-rampur-hp-news-sml357399897","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने रैली निकालकर मनाया जीत का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने रैली निकालकर मनाया जीत का जश्न
विज्ञापन
रामपुर बाजार में काग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता जीत पर रैली निकालते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। नगर परिषद का चुनाव जीतने के बाद रामपुर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नारों से गूंज उठा। नप चुनाव में अपना परचम लहराने के बाद सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकाली। सुबह से ही राज दरबार में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए। उसके बाद करीब 12 बजे राज दरबार से विजयी रैली शुरू हुई। यह रैली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच से होकर बाजार तक पहुंची। पूरे शहर में परिक्रमा की गई और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए गए। बाजार पहुंचने पर विजयी पार्षदों को दुकानदारों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
गौरतलब है कि नगर परिषद के 9 में से 7 वार्डों पर कांग्रेस पार्षदों ने अपना कब्जा जमाया है। जबकि, इस वर्ष भी भाजपा नगर परिषद में अपना कब्जा जमाने में फिसड्डी साबित हुई है। चुनाव परिणाम आने के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल बना रहा। जीत हासिल करने पर विजयी पार्षदों के समर्थकों ने खूब पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
प्रवक्ता ध्रुव शर्मा ने कहा कि नप चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद प्रदीप कुमार, विशेषर लाल, प्रीति कश्यप, रोहिताश्व मेहता, अश्वनी नेगी, गोविंद राम, मुस्कान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष डीडी कश्यप, दीपक सूद, प्रेम शर्मा, पंकज शर्मा, अजय शर्मा, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, संजय मेहता, राहुल सोनी, अंकुर शर्मा, नरेश पांगटू, नीलम गुप्ता, मीना कुमारी, वृजेश गोयल, मोहन लाल भाटिया, राकेश गुप्ता, गौरव गौतम, गिरीश गौतम, मन्नी भंडारी, चूड़ामणी, सादिगा बेगम, आनंद नेगी, बबलू चौहान, ओमी शुकला, प्रिंस शर्मा, कार्तिक शुक्ला और आयुष सहित कई अन्य मौजूद रहे। रविवार देर शाम आए नप के चुनाव के बाद सभी विजय पार्षदों ने देवता साहिब जाख रचोली के मंदिर में हाजिरी भरी और देव जाख से नए पारी के लिए आशीर्वाद लिया।