फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   education

30 जून तक फीस नहीं ले सकेंगे स्कूल

Sat, 11 Apr 2020 08:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद किया गया है। ऐसे में कई निजी स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को फीस अदा करने का दबाव बना रहे हैं, जिन पर प्रदेश सरकार और उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने स्कूल प्रबंधकों को 30 जून तक बच्चों की फीस न लेने के निर्देश दिए हैं, यदि कोई इन निर्देशों की अवहेलना करता हुआ पाया जाता है, तो उस पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल में सरकारी और निजी स्कूलों में हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। 22 मार्च से प्रदेश के सभी स्कूल बंद हैं। ऐसे में कई स्कूल प्रबंधक छात्रों के अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बना रहे थे। लॉकडाउन के चलते कई अभिभावकों का रोजगार पूरी तरह से ठप हो गया है, ऐसे में इन अभिभावकों के पास बच्चों की फीस जमा करने के लिए धनराशि नहीं है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों को 30 जून तक फीस न लेने के निर्देश दिए हैं। विभाग के इस फैसले के बाद हजारों अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधकों को स्पष्ट कर दिया है कि वे अभिभावकों को फीस जमा करने के लिए मजबूर न करें। विभाग ने चेताया है कि यदि कोई शिकायत मिलती है तो डिफाल्टर स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संदर्भ में उपमंडलाधिकारी ने भी उपमंडल के सभी स्कूल प्रबंधकों को सूचित किया है। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि निजी और सरकारी स्कूल प्रबंधकों को सूचित किया गया है कि वे छात्रों के अभिभावकों से 30 जून तक फीस न लें। यदि अभिभावकों को फीस जमा करवाने को मजबूर करने की शिकायत मिलती है, तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कोरोना वायरस से छिड़ी जंग में सभी से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed