फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Durgam Dodra Kwar, Shimla, Himachal Pradesh, Uttarakhand

Rampur Bushahar News: सर्दी हो या बरसात, बिगड़ेंगे नहीं हालात, दुर्गम डोडरा क्वार में चलती रहेगी जिंदगी

Tue, 19 Nov 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Durgam Dodra Kwar, Shimla, Himachal Pradesh, Uttarakhand
डोडरा क्वार उपमंडल में पुजारली  से सेवा दोगरी सड़क का निर्माण  कार्य होते हुए
पुजारली से सेवादोगरी के लिए सड़क निर्माण कार्य आरंभ
विज्ञापन


डोडरा क्वार क्षेत्र के लोगों को जल्द मिलेगी ऑल वेदर रोड कनेक्टिविटी

राजेश हंसरेटा



रोहड़ू। सर्दी हो या फिर बरसात का मौसम, अब हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले का सबसे दुर्गम और पिछड़ा क्षेत्र डोडरा क्वार सड़क सुविधा से नहीं कटेगा। जल्द ही डोडरा क्वार के लोगों को वाया उत्तराखंड सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग ने पुजारली-सेवा दोगरी सड़क का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया जाएगा। इससे अब डोडरा क्वार उपमंडल के हजारों लागों को ऑल वेदर रोड कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।
डोडरा क्वार उपमंडल में पांच पंचायतें आती हैं। इसमें डोडरा, क्वार, जाखा, जिस्कुन और धंदरवाड़ी शामिल हैं। क्षेत्र की आबादी करीब 8,000 है। रोहड़ू उपमंडल मुख्यालय से क्वार की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। क्षेत्र की सड़क चांशल घाटी होते हुए जाती है। ऐसे में बर्फबारी होने पर छह माह तक डोडरा क्वार क्षेत्र प्रदेश से कट जाता है, जिससे लोगों को आपातकालीन स्थितियों के दौरान भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसलिए क्षेत्रवासियों की दशकों से सरकार से मांग थी कि डोडरा क्वार को उत्तराखंड राज्य से जोड़ा जाए, ताकि 12 माह क्षेत्रवासी सड़क सुविधा से जुड़ सके।
विज्ञापन

86 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण का काम शुरू
लोक निर्माण विभाग ने 86 लाख रुपये की लागत से पुजारली-सेवा दोगरी 2.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। सेवादोगरी से उत्तराखंड की सीमा आरंभ होगी। सेवा दोगरी तक सड़क बनाने का कार्य उत्तराखंड सरकार भी आरंभ कर रही है, जिससे आने वाले दिनों में न क्षेत्रवासियों को ऑल वेदर रोड कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार घर द्वार कार्यक्रम में सीएम ने की थी घोषणा
हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से चलाए सरकार घर द्वार अभियान के तहत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डोडरा क्वार क्षेत्र का दौरा किया था। उस दौरान उन्होंने दुर्गम डोडरा क्वार की समस्याओं को जाना था, जिसमें सर्दियों में बर्फबारी और बरसात के दौरान डोडरा क्वार का प्रदेश से कट जाना और सड़क न होने से पेश आने वाली समस्याएं प्रमुख थीं। इसी के चलते मुख्यमंत्री ने पुजारली-सेवादोगरी मार्ग को आरंभ करने के निर्देश दिए थे। इस पर अमल करते हुए विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है।


पुजारली-सेवा दोगरी मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को ऑल वेदर रोड़ की सुविधा मिलेगी। शीघ ही मार्ग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। - प्रमोद कुमार उप्रेती, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed