फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Duni Chand handed the reins of the Pradhan Sangh; Chuni Lal elected Secretary.

Rampur Bushahar News: दूनी चंद को प्रधान संघ की सौंपी कमान, चुनी लाल बने सचिव

Mon, 14 Sep 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
30 पंचायत प्रधानों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

पांच साल के लिए चुनी गई प्रधान संघ की कार्यकारिणी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पंचायत समिति सभागार आनी में प्रधान संघ आनी की बैठक की अध्यक्षता कोटासेरी पंचायत के प्रधान चमन ठाकुर ने की। बैठक में आनी विकास खंड की 38 पंचायतों में से 30 पंचायत प्रधानों ने भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रधान संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
भाजपा नेता एवं विश्लाधार पंचायत के प्रधान दूनी चंद चौहान को प्रधान संघ आनी का अध्यक्ष चुना गया। हंसा वर्मा और हरदयाल सिंह को उपाध्यक्ष, महेंद्र कायथ, पूर्ण ठाकुर और आशा ठाकुर को मुख्य सलाहकार बनाया गया। चुनी लाल राठौर को सचिव और चमन ठाकुर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। दीप चंद और विनोद ठाकुर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल पांच वर्ष निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सभी पंचायत प्रधानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष दूनी चंद चौहान ने कहा कि प्रधान संघ को मजबूत और एकजुट बनाकर पंचायत प्रतिनिधियों के हितों के लिए काम किया जाएगा। पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ क्षेत्र की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed