{"_id":"6aafe11e6cefaa05610d2d76","slug":"drug-free-youth-for-a-developed-india-pledge-ceremony-held-in-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-170287-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
रिकांगपिओ में नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत संकल्प समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। मेरा युवा भारत ( माय भारत) किन्नौर ने रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में 'नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत' संकल्प समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए। युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, किन्नौर शुभम चंदन के नेतृत्व में आयोजित हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षकगण भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया। युवाओं से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित जागरूकता वीडियो भी दिखाए गए। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान और नशा मुक्ति संकल्प अभियान आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने इनमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने का संकल्प लिया। इसके अंतर्गत नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक और स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों की सहभागिता से जेएनवी परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। प्रधानाचार्य गौरव रावत ने कहा कि नशा युवाओं और समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। जिला युवा अधिकारी शुभम चंदन ने नशा मुक्ति को युवाओं और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त भारत का संकल्प मजबूत होगा। यह 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देगा।