फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Diwan Negi became the head of Kinnaur Vikas Sabha

Rampur Bushahar News: दीवान नेगी बने किन्नौर विकास सभा के प्रधान

Sun, 28 Sep 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Diwan Negi became the head of Kinnaur Vikas Sabha
किन्नौर विकास सभा सराहन की नई कार्यकारिणी के सदस्य। स्रोत : सभा
सराहन में किन्नौर विकास सभा की कार्यकारिणी का हुआ गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन उपतहसील के तहत आने वालीं चार पंचायतों की अनुसूचित जनजाति समुदाय की किन्नौर विकास सभा की बैठक रविवार को हुई। बुद्ध मंदिर घराट में हुई बैठक में सराहन, बौंडा, शाहधार और किन्नू पंचायत के सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में किन्नौर विकास सभा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम बीते साल की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके बाद नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से दीवान सिंह नेगी को प्रधान की कमान सौंपी गई। इनके अलावा शेर सिंह नेगी उप प्रधान, कृष्ण लाल नेगी कोषाध्यक्ष, गोविंद सिंह सचिव, यादवेंदर उपसचिव, जीवन सिंह प्रेस प्रवक्ता और सुशील कुमार नेगी को सलाहकार चुना गया। वहीं, शिशला देवी, मोती लाल, नीलम नेगी, राजेंद्र नेगी, सरिता देवी, पूजा देवी, गौरव और पायल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article