फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Discussion on bio-control of pests for safe environment in Spiti villages

Rampur Bushahar News: स्पीति के गांवों में सुरक्षित पर्यावरण के लिए कीटों के जैव नियंत्रण पर मंथन

Fri, 06 Jun 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने सेब के विभिन्न कीटों, हानिकारक लक्षणों और पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन के बारे में किसानों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)। स्पीति घाटी के लालुंग, धनखड़, कुंगरी और टिंगटी गांवों में कीटों के जैव नियंत्रण पर प्रशिक्षण शिविर लगाए गए। डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के कीट विज्ञान विभाग ने कृषि विज्ञान केंद्र ताबो के सहयोग से शिविर लगाए। इसमें 60 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कीट विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा मुख्य वक्ता थे। उन्होंने सेब और अन्य शीतोष्ण फसलों के कीटों के प्रबंधन के लिए जैव नियंत्रण रणनीति अपनाने पर बल दिया। उन्होंने प्रदेश के शुष्क समशीतोष्ण क्षेत्र में कीटनाशकों और अन्य रसायनों के उपयोग के प्रति आगाह किया। किसानों को सेब के विभिन्न कीटों, उनके हानिकारक लक्षणों और पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र ताबो की फल वैज्ञानिक डॉ. अंकिता धीमान ने सेब के बागों के उच्च घनत्व वाले रोपण में क्लोनल रूट स्टॉक और सीडलिंग रूट स्टॉक के उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने सेब की फसल में प्रशिक्षण, छंटाई और पोषक तत्व प्रबंधन के लिए विभिन्न उपाय सुझाए। इसके अलावा, डॉ विश्व गौरव सिंह चंदेल ने आक्रामक कीटों के लक्षणों और उनके प्रबंधन के साथ-साथ नुकसान की क्षमता पर भी चर्चा की। विशेषज्ञों ने स्थानीय किसानों के खेतों का भी दौरा किया और फसल में देखी गई विभिन्न बीमारियों के लक्षणों और प्रबंधन पर चर्चा की। डॉ. सुभाष वर्मा ने डॉ. आरएस. स्पेहिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख, केवीके ताबो को इन गांवों के किसानों के साथ बैठक की व्यवस्था करने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed