{"_id":"66d9a07ba7d550173708fdf7","slug":"development-block-nankhadi-shortage-of-staff-rampur-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-121276-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्टाफ की कमी से ननखड़ी की 17 पंचायतों के विकास कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्टाफ की कमी से ननखड़ी की 17 पंचायतों के विकास कार्य ठप
विज्ञापन
ननखड़ी विकास खंड कार्यालय में रिक्त पदों को लेकर पंचायत प्रधान महासंघ ननखड़ी का प्रतिनिधमंडल एस
लंबे समय से रिक्त पदों के कारण लोग झेल रहे परेशानी, पंचायत प्रधान महासंघ ननखड़ी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
चेताया, जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदेालन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विकास खंड ननखड़ी में स्टाफ की कमी के कारण 17 पंचायतों के विकास कार्य ठप हो गए हैं, वहीं ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को पंचायत प्रधान महासंघ ननखड़ी का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम रामपुर से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम निशांत तोमर को सौंपे ज्ञापन में कहा कि विकास खंड कार्यालय ननखड़ी में कर्मचारियों की भारी कमी है। कई अहम पद रिक्त होने के कारण 17 पंचायतों के विकास कार्य ठप हो रहे हैं। विकास खंड ननखड़ी कार्यालय, पंचायत कार्यालय के साथ-साथ विकास खंड ननखड़ी की जनता भी विकास कार्य न होने के कारण प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विकास खंड ननखड़ी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के तीन पद स्वीकृत हैं और तीनों पद रिक्त चल रहे हैं। लिपिक के तीन पदों में से दो पद खाली पड़े हुए हैं।
उपनिरीक्षक पंचायत का एक पद खाली चल रहा है। महिला समाज शिक्षा अधिकारी का एक पद रिक्त, महिला ग्रामीण विकास समन्वयक का भी एक पद खाली चल रहा है। इसके अलावा ग्राम रोजगार सेवक के छह स्वीकृत पदों में से दो पद रिक्त, तकनीकी सहायक के छह पदों में से तीन पद रिक्त और पंचायत सचिव के 17 पदों में से दस पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। महासंघ ने प्रदेश सरकार और विभाग से जल्द से जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है, ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
इस मौके पर अड्डू पंचायत प्रधान पिंकू खूंद, शोली पंचायत प्रधान जियालाल लंबरदार, मझोली-टिप्पर प्रधान अमित मेहता, कुंगल बाल्टी प्रधान निशा मेहता, बगलती पंचायत प्रधान श्वेता, कलेडा-मझेवटी प्रधान प्रोमिला मेहता, उपप्रधान खोलीघाट टेकचंद राजटा, उपप्रधान बगलती दलीप मेहता और बड़ोग पंचायत उपप्रधान सुरेंद्र मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।