फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deputy Commissioner inspected the under construction Ralli Go Sadan and garbage plant Powari.

Rampur Bushahar News: किन्नौर के बेसहारा पशुओं को जल्द मिलेगा आश्रय

Tue, 14 Jan 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inspected the under construction Ralli Go Sadan and garbage plant Powari.
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने रली स्थित गौसदन निर्माण का लिया जायजा। संवाद
उपायुक्त ने निर्माणाधीन रल्ली गो सदन और कूड़ा संयंत्र पोवारी का किया निरीक्षण
विज्ञापन


निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा ने दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जल्द ही जनजातीय जिला किन्नौर में बेसहारा पशुओं को आश्रय मिलेगा। जिले की रल्ली पंचायत में गो सदन का निर्माण किया जा रहा है। गो सदन निर्माण कार्य में कोताही न हो, इसके लिए उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मंगलवार को गो सदन का निरीक्षण किया। डॉ. अमित शर्मा ने यहां व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा उपायुक्त ने गौ धन के लिए खाने और पीने की उचित व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए। वहीं, उपायुक्त ने पोवारी में कूड़ा संयंत्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कचरे के उचित निपटान की प्रक्रिया की बारीकी से निरीक्षण किया और इस पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कूड़ा-संयंत्र के सुचारु संचालन बनाए रखने के निर्देश दिए। डॉ.अमित कुमार शर्मा ने पटेल कंपनी के विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कल्पा प्यारे लाल नेगी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed