{"_id":"654e2ac25e7b06eb6604ab14","slug":"demand-of-teachers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-8040-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के तबादले की 30 किलोमीटर की शर्त सही नहीं : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के तबादले की 30 किलोमीटर की शर्त सही नहीं : संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू) हाल ही में सरकार ने शिक्षकों के तबादले को लेकर जो 30 किलोमीटर की शर्त लगाई है वह हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक दृष्टि को देखते हुए सही नहीं है। इस पर हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला शिमला इकाई ने रोष प्रकट किया है। जिला अध्यक्ष अजय नेगी ने कहा कि सरकार को हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर इस निर्णय पर दोबारा विचार करना चाहिए। अपने पुराने आदेशों को संशोधित करके शहरी क्षेत्र के लिए 30 किलोमीटर के स्थान पर 25 किलोमीटर तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए 15 किलोमीटर करना चाहिए। सरकार से मांग की गई है कि हिमाचल के कर्मचारी को लंबित 12 फीसदी महंगाई भत्ते की अदायगी की जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से संघ ने आग्रह किया है कि संख्या बल के आधार पर प्रधानाचार्य पद के लिए प्रवक्ताओं का प्रमोशन कोटा 95 फीसदी किया जाए। हिमाचल प्रदेश में जितने भी पद प्रधानाचार्य के खाली पड़े हैं उनको तुरंत भरा जाए। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला शिमला की इकाई के जिला अध्यक्ष अजय नेगी, महासचिव आकाशदीप शर्मा, राज्य मुख्य संरक्षक केदार रांटा, मुख्य सलाहकार प्रेमपाल दुल्टा, कानूनी सलाहकार विकेश जनार्था, दुर्गा मेहता, वेद प्रकाश शर्मा, मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, मुख्य कार्यालय मुख्य सचिव सुरेंद्र रोंगटा आदि मौजूद रहे।