फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सांगला में पर्यटक की अचानक तबीयत बिगडने से हुई मौत

सांगला में पर्यटक की अचानक तबीयत बिगडने से हुई मौत

Tue, 24 Jul 2018 09:16 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के लिए
विज्ञापन


सांगला में हरियाणा के पर्यटक की मौत
परिवार सहित घूमने आए आनंद की देररात अचानक तबीयत बिगड़ी
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर केस दर्ज किया, छानबीन की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सांगला में गुड़गांव हरियाणा से घूमने आए पर्यटक की अचानक तबीयत खराब होने से एक निजी होटल में मौत हो गई। पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक आनंद जैन (64 वर्ष) आरोह बी ब्लॉक 1294 पालम बिहार गुड़गांव हरियाणा अपने परिवार के साथ सांगला घूमने आए थे। सांगला के एक निजी होटल में सोमवार देर रात को अचानक उनकी तबीयत काफी खराब हो गई और बार-बार उल्टी होने लगी। कैंप के मालिक ने उनकी हालात को देखकर स्वास्थ्य जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आनंद अपनी पत्नी सुदाजैन, बेटी दिव्या जैन और बेटे आदित्य जैन के साथ किन्नौर के सांगला में भ्रमण के लिए आए थे।

पुलिस थाना सांगला से थाना प्रभारी ईश्वर सिंह की अगुवाई में मुख्य आरक्षी अश्वनी कुमार, महिला आरक्षी अनीता, आरक्षी अभय और गृह रक्षक बाबूराम की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि प्राथमिक जांच में तो कोई बीमारी ही मौत की वजह मानी जा रही है। मृतक पहले से ही अस्वस्थ था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed