{"_id":"5a803dfe4f1c1b91268b98cc","slug":"91518353918-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से छह कमरे जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से छह कमरे जलकर राख
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
मकान जला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह खंड के आकपा में शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे दो मंजिला मकान में आग लग गई। अचानक लगी आग में भवन की ऊपरी मंजिल के छह कमरे जलकर राख हो गए। घटना में करीब दस लाख के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। अग्निकांड की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस थाना मूरंग, पुलिस बैरियर आकपा और जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो निचली मंजिल की दुकानें भी आग की भेंट चढ़ जाती। पुलिस थाना मूरंग से मिली जानकारी के मुताबिक आकपा निवासी बजरंग बहादुर सिंह के घर में रात करीब साढ़े बारह बजेे ऊपरी मंजिल से आग फैलनी शुरू हुई और सभी छह कमरे पूरी तरह से जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही आकपा के ग्रामीणों भी आग बुझाने के लिए घटना स्थल पर एकत्र हो गए थे। ग्रामीण पानी और मिट्टी से आग पर काबू पाने के लिए जुटे रहे। आकपा के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस बैरियर आकपा को दी। आकपा से सूचना पुलिस थाना मूरंग को दी। इसके बाद पुलिस थाना मूरंग से मुख्य आरक्षी प्रेम चंद, आकपा बैरियर से प्रभारी जगतराम, मुख्य आरक्षी सचिन राणा, सिपाही रघुवीर सिंह, सिपाही रोहित कटोच सहित जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से दमकल टीम मौके पर पहुंची। टीम और लोगों ने करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार रात करीब ढाई बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया। सूचना मिलते ही रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने भी घटना स्थल का दौरा किया। आकपा के पटवारी कृष्ण चंद ने कहा कि जल्द ही नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी।
प्रभावितों को दी दस हजार की फौरी राहत
तहसीलदार मूरंग विक्रमजीत सिंह ने कहा कि प्रभावितों को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार की राशि दी गई है। अभी प्रभावित परिवार गांव के दूसरे घर में रह रहा है। अग्निकांड के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। इससे किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके का जायजा लिया। नुकसान के आकलन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रभावित परिवारों को प्रशासन की और से हर संभव सहायता दी जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।