फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कार से नशीली दवाइयां बरामद, तीन गिरफ्तार

कार से नशीली दवाइयां बरामद, तीन गिरफ्तार

Sat, 28 Apr 2018 09:37 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
कार से नशीली दवाइयां बरामद, तीन गिरफ्तार
crime
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुब्बल (रोहड़ू)। पुलिस थाना जुब्बल की सरस्वती नगर चौकी के तहत नाकेबंदी के दौरान शुक्रवार रात पुलिस ने तीन युवकों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से आगामी पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब सवा बारह बजे पुलिस की टीम सरस्वती नगर कैंची पर नाका लगा कर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक कार को रोक कर तलाशी ली गई तो कार में सवार युवकों के कब्जे से 41 ग्राम चरस, एक बोतल प्रतिबंधित नशीली दवाई समेत प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की 26 गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद तीनों युवकों को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान अनिल कुमार, विजय लहोलटा और अंशुल के रूप में हुई है। तीनों युवक इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। जुब्बल के पुलिस थाना प्रभारी नरेश कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोग पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि युवकों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed