{"_id":"5ab2710c4f1c1bc0078b663f","slug":"81521643788-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते सात धरे, एक लाख बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ खेलते सात धरे, एक लाख बरामद
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौपाल।
उपमंडल के मडावग में पुलिस ने रंगे हाथों जुआरियों को दबोचा। पुलिस ने आरोपियों से 1,04,750 रुपए की राशि भी बरामद की। पुलिस ने मामले में संलिप्त सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
पुलिस से मिली सूचना के अनुसार मढावग में कुछ दिनों से जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। पहले कई बार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले जुआरी फरार हो जाते थे। बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर बीच बाजार में जुआ खेलते हुए सात लोगों को धरा। इसमें भागमल, प्रेम सिंह, संदीप, प्रताप सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राजिंदर सिंह, दीप राम शामिल हैं। सभी लोग स्थानीय निवासी हैं। डीएसपी संतोष शर्मा ने कहा कि रंगे-हाथों पकड़ा जाने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना चौपाल में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन