सराहां में पुलिस ने पकड़ी ढाई किलो चरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल(रोहड़ू)।
सराहां के डिमो फोरेस्ट के पास गश्त के दौरान पुलिस ने ढाई किलो चरस बरामद की। रविवार शाम गश्त के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी चरस से भरे दो बैगों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब पौने आठ बजे चौपाल पुलिस की टीम सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की अगुवाई में गश्त पर थी। इसी बीच डिमो फारेस्ट की ओर से आ रहे तीन लोगों ने पुलिस की टीम को देखा और दो बैग छोड़कर कर भाग गए। अंधेरे के कारण तीनों को पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने बैगों की तलाशी ली तो उसमें से 2 किलो 600 ग्राम चरस बरामद हुई। जांच के बाद पुलिस ने चरस को कब्जे में लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बैग से एक तराजू भी मिला है।
इस बारे में डीएसपी चौपाल संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने चरस पकड़ी है। अंधेरा होने के कारण आरोपी मौके पर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।