{"_id":"5a9e99c64f1c1bf17b8bac86","slug":"71520343494-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहतीसेर में लोगों से पूछताछ करेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहतीसेर में लोगों से पूछताछ करेगी पुलिस
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
जिला कुल्लू के आउटर सिराज क्षेत्र की तुनन पंचायत के कोहतीसेर गांव की दो मासूम छात्राओं को क्यों मौत को गले लगाना पड़ा, यह सवाल प्रमुखता से उठने लगा है। क्या छात्राएं मानसिक रूप से इतनी परेशान हो गई थी कि उन्हें सतलुज नदी में छलांग लगाकर अपनी जान गंवानी पड़ गई। ये छात्राएं महज सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और यह उम्र अबोध भी कही जाती है। इन छात्राओं के अभिभावकों के घाव अभी हरे ही हैं और निश्चित तौर पर वह भी कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब चाहते होंगे। उधर, पुलिस का कहना है कि अब वह छात्राओं के गांव में जाकर भी लोगों से पूछताछ करेगी।
हैरानी की बात है कि ये दोनों छात्राएं शनिवार की रात को एक साथ थी। गत रविवार की सुबह दोनों छात्राएं घर के कपड़ों में ही मेले के लिए निकल पड़ी। जगातखाना पुल से अकसर बच्चे स्कूल से घर और घर से स्कूल आते जाते रहते हैं। बताया जा रहा है कि छात्राएं छलांग लगाने से पहले ब्रौ पुल तक पैदल गई और नदी के किनारे जा बैठी। मौके पर मौजूद लोगों ने इन लड़कियों को कुछ देर तक बैठे देखा और फिर ये दोनों सतलुज नदी में कूद गई। लोगों के शोर मचाने के बाद इनको बचाने का प्रयास भी किया गया। घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक छात्रा को पानी से बाहर निकाल लिया गया था पर उसकी जान चली गई थी। दूसरी छात्रा को ढूंढने के लिए स्थानीय लोग, पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी जुटे रहे। घटनास्थल से आधा किलोमीटर दूर दूसरी छात्रा का शव बरामद किया गया। एक छात्रा से पुलिस ने मोबाइल भी बरामद किया है। अब पुलिस इस मोबाइल की काल डिटेल खंगालकर आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी हुई है। पुलिस काल डिटेल से यह पता लगाना चाह रही है कि सतलुज में छलांग लगाने से पहले इन छात्राओं ने किस से बात की थी। पुलिस ने इस घटना के बाद छात्राओं के शिक्षकों से भी पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। लेकिन कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। मौत से ऐसा लग रहा है कि दोनों छात्राएं जरूर किसी तनाव में थी। उधर, ब्रौ पुलिस थाना के एएसआई गोपाल सिंह ने बताया कि एक छात्रा से मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस इसकी काल डिटेल निकालकर संबंधित लोगों से पूछताछ करेगी। पुलिस छात्राओं के गांव में जाकर भी लोगों से पूछताछ करेगी।