{"_id":"5a9e8f714f1c1b5e6e8b8cc6","slug":"71520340849-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बड़े कब्जाधारी के बगीचे में चली आरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब बड़े कब्जाधारी के बगीचे में चली आरी
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
कब्जे हटाते
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल (रोहड़ू)।
उपमंडल चौपाल में वन विभाग ने पांच बीघा से अधिक भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मुहिम तेज कर दी है। इसी मुहिम के तहत मंगलवार को वन विभाग ने फॉरेस्ट रैंज चौपाल में अवैध कब्जे हटाए हैं। वन विभाग ने मड़ावग बीट में एक बड़े कब्जाधारी पर भी कार्रवाई की गई है। मड़ावग के लायक राम से 74 बीघा भूमि छुड़ाई गई है। इस पर करीब सेब के 2000 पौधे काटे गए हैं।
मुख्य अरण्यपाल केएस ठाकुर, वन मंडल अधिकारी एमएस चंदेल, रैंज ऑफिसर कबीर इंद्र नाथ, वनरक्षक योगेंद्र मेहता, वन खंड अधिकारी केश्वराम शर्मा की टीम ने मड़ावग बीट में पांच बीघा से ऊपर के करीब 120 बीघा भूमि पर से कब्जा छुड़ाया है। इस दौरान सेब के 2700 पौधों को काटा गया है। डीएफओ चौपाल एमएस चंदेल ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार बड़े कब्जाधारियों को चिन्हित किया जा रहा तथा मौका पर टीम भेजकर भूमि को खाली करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपमंडल चौपाल में दस बीघा से ज्यादा भूमि वाले 324 कब्जाधारक हैं। दस बीघा से कम भूमि वाले 378 कब्जाधारक हैं, जिनके खिलाफ पहले ही बेदखली के आदेश किए जा चुके हैं।