फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अज्ञात वाहन ने कुचला होटल व्यवसायी

अज्ञात वाहन ने कुचला होटल व्यवसायी

Fri, 16 Mar 2018 07:14 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने कुचला होटल व्यवसायी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)।
निचार खंड के स्थानीय बाजार चौलिंग में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वीरवार रात करीब 8.30 बजे अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान बिघा नंद नेगी (42) निवासी, गांव रारंग, तहसील मूरंग जिला किन्नौर के रूप में हुई है। वह चौलिंग में होटल का व्यवसाय करता था।

स्थानीय बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस थाना टापरी को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी किन्नौर मनोज कुमार, थाना प्रभारी टापरी श्याम तोमर, मुख्य आरक्षी आशीष, मुख्य आरक्षी रामकृष्ण नेगी, सिपाही पंकज, लति मोहन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी किन्नौर मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि अभी तक पता नहीं चला कि व्यक्ति को किस वाहन ने कुचला। हालांकि कुछ लोगों ने सेना के वाहन को बताया। लेकिन पुलिस ने आर्मी के तीनों यूनिटों में खड़े वाहनों की बारीकी से जांच पड़ताल की हैं। उन वाहनों में कही इस तरह खून के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है। पुलिस ने गश्त तेज कर नाका बढ़ा दिया है। एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हैं। जल्द ही आरोपी दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed