{"_id":"5afc36224f1c1bd5408b5c71","slug":"41526478370-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
Updated Wed, 16 May 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
हाटकोटी-जुब्बल सड़क पर बुधवार सुबह ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठियोग-हाटकोटी सड़क पर कंपनी में कार्यरत ट्रैक्टर चालक पटसारी से जुब्बल की ओर कंप्रेशर को लेकर जा रहा था। सुबह करीब पौने नौ बजे दोची के पास ट्रैक्टर सड़क से बाहर पलट गया।
ट्रैक्टर पलटने से चालक विरेंद्र सिंह पुत्र बलदेव सिंह, निवासी मंडखरा, तहसील भोरंज नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल ले जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पहले की चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। सिविल अस्पताल रोहड़ू में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी रोहडू अनिल शर्मा ने हादसे की पुष्टी की है।