फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused arrested in assault and kidnapping case

Bhiwani News: मारपीट व अपहरण के मामले में आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in assault and kidnapping case
भिवानी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मारपीट, अपहरण, जान से मारने की धमकी सहित अन्य संगीन धाराओं के मामले में दीपक निवासी बावड़ी गेट को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चौकी सेक्टर-13 के एएसआई प्रवेश कुमार की टीम ने उसे न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर पकड़ा और आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने जिले में संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामले में सेक्टर-13 भिवानी में किराये पर रहने वाले अंकित ने शिकायत दी थी। अंकित के अनुसार उसका छोटा भाई हिमांशु भी उसके साथ रहता है।
विज्ञापन

हिमांशु कपड़ा मिल में निजी नौकरी करने के साथ कार सेल का काम करता है और दोस्तों से झगड़े के कारण उसके खिलाफ पुलिस चौकी जैन में प्राथमिकी दर्ज थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 14 जुलाई को सुबह करीब चार बजे उसके दोस्त सचिन ने फोन कर उसे बुलाया। लोकेशन मिलने पर वह बाइक से सेक्टर-13 छोटी मार्केट के पास पहुंचा जहां दो-तीन गाड़ियां खड़ी थीं और करीब 10-15 लड़के मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे देखते ही मारपीट का प्रयास किया। वह बाइक लेकर निकलने लगा तो आरोपियों ने पीछा कर पकड़ लिया और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर शहर से बाहर खेतों में ले गए। पुलिस इस अभियोग में आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब दीपक की गिरफ्तारी के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या नौ हो गई है।


खेतों में ले जाकर की मारपीट
शिकायत के अनुसार खेतों में आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की तथा धमकाया। मारपीट के दौरान वे शिकायतकर्ता के भाई हिमांशु को लेकर रंजिश की बात कहते हुए उसे धमकाते रहे। बाद में आरोपी उसे रोहतक गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अन्य आरोपियों के साथ साजिश में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed