फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Four lakh rupees siphoned off from the account in five transactions.

Chandauli News: पांच बार में खाते से चार लाख रुपये उड़ाए

Wed, 23 Sep 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees siphoned off from the account in five transactions.
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने तीन दिन में पांच बार में चार लाख नौ रुपये पार कर दिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत करने के साथ मुगलसराय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढि़या गांव में रहने वाले पीड़ित का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उन्होंने तहरीर में बताया कि 14 सितंबर को पहली बार उनके खाते से 10 रुपये निकाले गए। इसके बाद 16 सितंबर को 100 रुपये और 17 सितंबर को तीन बार में 11 हजार रुपये, 1.88 लाख 999 रुपये और दो लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

लगातार रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज कराई। इसके बाद मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed